संक्षिप्त परिचय
नाम तोषन कुमार चुरेन्द्र साहित्यिक नाम "दिनकर"। पिता श्री जोहर लाल चुरेन्द्र माता श्रीमती कैलेन्द्री बाई चुरेन्द्र ।ग्राम धनगांव में मेरा जन्म 28 जून 1984 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। चार भाई बहनों में सबसे बड़ा हूं। पत्नी श्रीमती चित्ररेखा चुरेन्द्र पुत्र डुमेश कुमार चुरेन्द्र ।मेरी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम धनगांव में ही हुई ।हायर सेकेंडरी की शिक्षा डौंडीलोहारा में हुई। माताजी के देहावसान पश्चात परिवारिक जिम्मेदारी के कारण शादी हो गयी तो आगे की पढ़ाई नहीं कर पाया।इग्नू के माध्यम से डी एड की परीक्षा उत्तीर्ण की। सत्र 2008 से लेकर 2019- 20 तक सरस्वती शिशु मंदिर डौंडीलोहारा आचार्य के पद पर दायित्व निर्वहन करता रहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी होकर आज सरपंच पद का दायित्व निर्वहन कर रहा हूं साहित्य के क्षेत्र में मधुर साहित्य परिषद इकाई डौंडीलोहारा जिला बालोद छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहा हूं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें