दिनांक:-२१/११/१९
विधा :- चौपाई
विषय :-स्वच्छता अभियान
है आन चढ़ा परवान बड़ा।
सारे लेकर अभियान खड़ा।
हर घर साफ सफाई होगी।
नहीं दिखेगा कोई रोगी।
स्वच्छ रहेगा भारत अपना।
बापू का था बस यह सपना।
सभी निरोगी रहे सयाना।
स्वच्छ रहे भारत ने ठाना।
हाथ सफाई करलो भाई।
भौजी भैया बापू माई।
घर आँगन जब स्वच्छ रहेगा।
मच्छर हमसे विदा कहेगा।
अपना भारत सबसे प्यारा।
जग मे अच्छा लगता न्यारा।
आओ मिलकर हाथ बढ़ायें।
अपना भारत स्वच्छ बनायें।
तोषण कुमार चुरेन्द्र
धनगंइहा,डौंडी लोहारा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें