रविवार, 20 नवंबर 2016

दीपावली हम सबका खास


****************
बांटता दीया नित्य प्रकाश
जीवन में भर देता उल्लास
बना रहे इस दीप पर्व पर
दीपावली हम सबका खास
*****************
अस्तित्व मिटाने अंधकार का
नीत नव किरण फैलाती है
बाधाओं को हरते हरते नीत
लक्ष्य की राह दिखलाती है
मन यूँ सबका खिला रहे
हो दिवाली पर्व उजास
बना रहे इस दीप पर्व पर
दीपावली हम सबका खास
****************
हो रहे हैं आज अग्रसर हम
हिंसा द्वेष के अंधकार में
रही निहारती भारत माता
मानवीय उजाले की दरकार में
सार्थक दिशा में जीवन को
हो लाने का नवीन प्रयास
बना रहे इस दीप पर्व पर
दीपावली हम सबका खास
*****************
जीवन संवारने औरों का हम
तेल बाती सम एक रहेंगे
दीये की लौ याद दिलाती
बन प्रकाश चंहु दिश फैलेंगे
सतत् प्रयास करें जीवन में
यही हो मन में दृढविश्वास
बना रहे इस दीप पर्व पर
दीपावली हम सबका खास
*****************
©®
आचार्य तोषण
धनगांव डौंडीलोहारा
बालोद छत्तीसगढ़
टीप :-बिना कांट छांट के ही पोस्ट करें। सर्वाधिकार सुरक्षित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राम नाम

राम जपय शिवनाम को,शंकर हा श्री राम। राम नाम सब मन जपव,बनही बिगड़े काम। बनही बिगड़े काम,राम शिव संगी मितवा। करथे बेड़ा पार,बने जी सब...