रविवार, 20 नवंबर 2016

मेरा देश बदल रहा है

÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
●मेरा देश बदल रहा है●
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
देखो आज इक शेर के आगे शमशेर चल रहा है।
सुनो मेरे आवाम के लोगों मेरा देश बदल रहा है
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
नीति बनाकर राज करे कहलाये राजनेता वही
मिलेगा न जहान मे ढूंढो ऐसा "मोदी" और कहीं
जिसके आने से तूफाँ बनके दरिया मचल रहा है
देखो आज इक शेर के आगे शमशेर चल रहा है।
सुनो मेरे आवाम के लोगों मेरा देश बदल रहा है
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
झाड़ू लेकर कूदे मैदान दिया स्वच्छता का नारा
गाँव-गाँव खुशहाल बने हो भारत स्वच्छ हमारा
कथनी और करनी तो देखो दोनो अटल रहा है
देखो आज इक शेर के आगे शमशेर चल रहा है।
सुनो मेरे आवाम के लोगों मेरा देश बदल रहा है
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
दोस्तों के संग साझेदारी दुश्मनों संग करता वार
जिद पे जो आ जाएँगे छोड़ना पडेगा घर संसार
जल थल वायु सेना अपनी सदा सबल रहा है
देखो आज इक शेर के आगे शमशेर चल रहा है।
सुनो मेरे आवाम के लोगों मेरा देश बदल रहा है
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
भ्रष्टाचारी नींद से जागे घोड़े बेचकर जो सोए रहे
कालेधन को कहाँ करे अब सिर पकड़ रोए रहे
भारत माँ का आँचल देखो सदा ही धवल रहा है
देखो आज इक शेर के आगे शमशेर चल रहा है।
सुनो मेरे आवाम के लोगों मेरा देश बदल रहा है
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
©®
आचार्य तोषण धनगांव डौंडीलोहारा छ. ग.
९६१७५८९६६७,,पिन ४९१७७१
दिनांक १४/११/१६
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राम नाम

राम जपय शिवनाम को,शंकर हा श्री राम। राम नाम सब मन जपव,बनही बिगड़े काम। बनही बिगड़े काम,राम शिव संगी मितवा। करथे बेड़ा पार,बने जी सब...