आती नही नींद रातों में मोबाइल एक सहारा है.
नहीं बिना इसके यहाँ किसी का होता गुजारा है.
चिंतन करता समाज का जो वह कभी भी सोता नहीं.
हँसती रहती है दुनिया सभी पर कभी वह रोता नहीं.
जगने से तेरे ऐ मालिक यहाँ हर कोई चैन से सोता है.
तुझसे दिन तुझसे ही रात औ तुझसे ही सुबह होता है.
जब तक राम का साथ है मुझको कहीं आराम नहीं.
हनुमत जैसे चलते रहना रुकने का न हो नाम कहीं.
इक दिन ऐसा आएगा मेरा नील गगन पर छा जाऊँगा.
याद करेंगी दुनिया मुझको वही काम नया कर जाऊँगा.
तोषण कुमार चुरेन्द्र
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें