अब तक सुमनॊं पर चलतॆ थॆ
अब कांटॊ पर चलना सीखॆं।
अपनॆ दृढ़ निश्चय सॆ पथ की
बाधाओं का ढहना सीखॆं।
जीवन का सिद्धांत अमर है
उस पर नित चलना सीखॆं।
सागर सॆ गंभीर बनॆ हम
पवन समान मचलना सीखॆं।
तिल तिल कर अस्तित्व मिटादॆ
दीप शिखा सम जलना सीखॆं।
अंध विश्वास का जीवन त्यागॆं
खुद तकदीर बदलना सीखॆं।
इंसानियत है जहाँ मॆं जीवित
नॆक इंसान तॊ बनना सीखॆं।
राह कठिन है कंटकमय यह
"तॊषण" संग तॊ चलना सीखॆं ।
#आचार्य_तॊषण

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें