*पिता*
१.
पिता जीवन।
सृष्टि की अभिव्यक्ति।
मिलती शक्ति।
२.
पिता सहारा।
अथाह समंदर।
मीठा या खारा।
३.
पिता प्रणय।
घर अनुशासन।
कटे प्रलय।
४.
पिता बागबाँ।
मकहे उपवन।
नया कारवाँ।
५.
पिता है राग।
झुमता बचपन।
माँ का सुहाग।
६.
पिता दर्पण।
कोष स्वपनों का।
करें अर्पण।
७.
पिता संसार।
स्वप्न संजाता।
भरे भंडार।
८.
पिता महान।
पहचान हमारी।
है अभिमान।
९.
पिता दीपक।
जीवन प्रकाशित।
दिशा द्योतक।
१०.
पिता से हम।
हमसे परिवार।
न हो भ्रम।
तोषण कुमार चुरेन्द्र
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें