सियापति के भक्त प्रिय अंतस राम बसाय।
चुटकी लिए करतल म राम नाम गुन गाय।।
हनुमान की जयकारा हर दिन सबका प्यारा हो।
हेलो हाय कहते सभी राम सीताराम हमारा हो।।
कामना सबकी पूरी हो कभी कोई न अधूरी हो ।
एक घडी या दो घडी राम का नाम जरूरी हो ।।
बोलना हंसकर सभी से न रखना मन में बैर।
परमेश्वर के दरबार मे रहेगी तुम्हारी खैर।।
जपते रहो राम नाम को चरन में रखना ध्यान।
एक दिन मिल जाएंगे संत जन स्वयं भगवान।।
कण कण राम बसे झांकी सियाराम की।
सूझ वाली आंख ने प्रभु की पहचान की।।
तुझमे राम मुझमे राम सबमें राम समाया।
सबसे करलो प्रेम जग मे कोई नही पराया।।
#जय_श्री_राम
आचार्य तोषण
धनगांव डौंडीलोहारा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें