रविवार, 12 जून 2016

पेंड़

~~~~~पेंड़~~~~~~~🌾🌾🌾🌾🌾🌾~~~~~~~~~~~~~~
पेंड़ लगाओ वर्षा लाओ
हर तरफ हरियाली हो
मानो जैसै त्योहार सदा
होली और दीवाली हो
🌴🌴🌴🌴🌴🌴
~~~~~~~~~~~~~~
पेंड़ से है जीवन अपना
इन्हीं से मिलती है दवा
देती है हमें अनेकों फल
फैलाती सदा शुद्ध हवा
🌿🌿🌿🌿🌿🌿
~~~~~~~~~~~~~~
बचाती हमेशा धूप से
देती हरपल ठंडी छांव
हरा भरा खुशहाल सभ
 ऐसा है प्यारा मेरा गांव
🌱🌱🌱🌱🌱🌱~
~~~~~~~~~~~~~~
पेड़ों मे भगवान बसे है
करलो सब इनकी पूजा
है हम सबकी जीवनदात्री
नही कोई है इनसा दूजा
🍃🍃🍃🍃🍃🍃~
~~~~~~~~~~~~~~
गाथा गाई न जाए इनकी
पेंड हमें देता है वरदान
पेंड़ हमारे हितैषी सदा
जानकर है क्यूं अनजान
🍁🍁🍁🍁🍁🍁~
~~~~~~~~~~~~~~
सुंदर गांव और सुंदर वन
पेंड़ से ही पर्यावरण सुंदर
पर्यावरण बचाना है सबको
धरलो बात ये मन के अंदर
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
आचार्य तोषण~~~~
🌷🌷🌷🌹🌷🌷🌷

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राम नाम

राम जपय शिवनाम को,शंकर हा श्री राम। राम नाम सब मन जपव,बनही बिगड़े काम। बनही बिगड़े काम,राम शिव संगी मितवा। करथे बेड़ा पार,बने जी सब...