एक प्रयास
*हाइकु*
🌿🌿🌿
कंचन थाल
श्रद्धा के दीप जले
सुमन माल।।
💐💐💐
दर्शन होगा
इंतजार है प्रभु
कहीं तो होगा।।
💐💐💐
दर पें आया
जाऊँ ना खाली हाथ
सबने पाया।।
💐💐💐
दीप जले हैं
खुशियाँ है मन में
भक्त मिले हैं।।
🌿🌿🌿
प्रसाद पाया
हर्षित हुआ मन
तेरी ही माया।।
🌿🌿🌿
*तोषण कुमार चुरेन्द्र*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें